%
Trending, Main
Publish By: Updated: Thu,Summery
Explanation
गोपेश्वर । ग्यारह माह पहले हत्या के आरोप में मुकदमा झेल रहे पोखरी के बिनगढ़ गांव के अरविंद नेगी को पुलिस ने शनिवार को बिनगढ़ गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पर पुलिस ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी। मामला 19 अप्रैल 2021 का है। कर्णप्रयाग निवासी रजिया सिद्दकी ने कर्णप्रयाग कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि तत्समय 16 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे राजेंद्र कुमार निवासी गांधी नगर कर्णप्रयाग और अरविंद नेगी, निवासी पोखरी उनके बेटे रिजवान सिद्दकी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद रिजवान घर नहीं आया। 19 अप्रैल को रिजवान का शव कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में बरामद हुआ। तहरीर में रजिया ने राजेंद्र और अरविंद नेगी पर अपने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद राजेंद्र को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अरविंद नेगी फरार हो गया। उसका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की। कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपी की ढूंढखोज के लिए एक टीम का गठन भी किया गया। टीम द्वारा शनिवार को मिली सूचना पर अरविंद नेगी को बिनगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर सिंह उपनिरीक्षक चित्रगुप्त अमित नौटियाल आरक्षी नीतीश कुमार मनोज दिग्पाल सुरेंद्र शामिल थे। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दी थी।
Also Read:
Trending 04 February- 2022 | |
राजधानी में खुलेंगे फिर स्कूल-कॉलेज और जिम, नाइट कर्फ्यू का समय भी घटेगा%दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण क |
Rishikesh 04 February- 2022 | |
नेताजी%---------- |
astrology 02 March- 2022 | |
यूक्रेन से ऋषिकेश पहुंची तमन्ना त्यागी का जोरदार स्वागत%मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी तमन्ना |
Trending 05 March- 2022 | |
6 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वेबीनार%6 मार्च को वेबीनार |
astrology 06 March- 2022 | |
विश्व ग्लूकोमा जन जागरूकता सप्ताह एम्स में आज से%काला मोतियाबिंद के प्रति जागरूक |
positive_life 07 April- 2022 | |
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से मुलाकात की%उनका हालचाल जाना |
business 12 June- 2022 | |
राष्ट्रीय संगोष्ठी में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे डॉक्टर घिल्डियाल %एयरपोर्ट पर अनुयायियों ने किया |
Trending 16 September- 2022 | |
विधानसभा भर्तीयों की जॉच हेतु गठित तीन सदस्यीय समिति की हैं अपनी सीमाएं - करन माहरा%विधानसभा भर्तीयों की जॉच हेतु ग |