+91 6395814652 news@ghughutinews.com
Follow Us:  


विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी भाजपा के संपर्क में % महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ से हैं विधायक

Trending, Main
Publish By: Ghughuti News Updated: Sun, 2022-03-06 04:38:03

Summery

चुनाव परिणाम आने से पहले ही सरगर्मियां हुई तेज


Explanation

सोनू उनियाल देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड भाजपा के विधायक ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पार्टी के बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने दावा किया है। कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं । भाजपा के बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट का यह दावा राजनीतिक रूप से बेहद बड़ा है ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में कुछ ही दिनों बाद चुनावी परिणाम आने वाले हैं। और ऐसे में यदि विधायक महेंद्र भट्ट की बातों में दम है तो इससे कांग्रेस परेशानी में आ सकती है। दरअसल महेंद्र भट्ट ने कहा है कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम भाजपा चला रही है। और इस मुहिम में जो भी कांग्रेस के नेता जुड़ना चाहते हैं। उनको जोड़ा जा रहा है यही नहीं सर्वे के आधार पर जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं । उनसे भी संपर्क किया जा रहा है ताकि बहुमत में आने वाली भाजपा सरकार को और भी ताकतवर बनाया जा सके। वैसे भाजपा ने जिस तरह यह दावा किया है उसके बाद कांग्रेस की चिंताएं बढ़ना लाजमी है। हालांकि कांग्रेस भाजपा के विधायक के इस बयान को दूसरे रूप में देख रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहते हैं कि जिस तरह भाजपा के विधायक ने बयान दिया है। उससे साफ है कि भाजपा भी मान रही है कि उनकी सरकार नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में जो लोग कांग्रेस छोड़ कर गए थे उनके साथ क्या हुआ यह सभी जानते हैं लिहाजा अब कोई भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं होने वाला है।

Also Read: