+91 6395814652 news@ghughutinews.com
Follow Us:  


भूस्खलन क्षेत्रों में प्रशासन खनन के पट्टे बांट रहा % आखिर कैसे बचेगा उत्तराखंड आपदा से

Trending, Main
Publish By: Ghughuti News Updated: Wed, 2022-03-02 06:35:30

Summery

उत्तराखंड में खनन का मोह चरम पर


Explanation

जोशीमठ। जोशीमठ व आसपास वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से निरंतर भूस्खलन हो रहा है। कई आवासीय भवनों और सरकारी इमारतों पर दरारें आ गई है। क्षेत्र बीते कालखंड में कई बार भौगोलिक आपदाओं से भी गुजरा है। जिसका मुख्य कारण नदियों एवं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ था। बावजूद इसके प्रशासन बेखौफ होकर क्षेत्र में खनन पट्टे बांट रहा है। उल्लेखनीय है कि पाण्डुकेश्वर में खनन कारोबारियों द्वारा नदी का रास्ता बाधित कर नदी पर पत्थरों से रोड़ का निर्माण कर दिया गया है। बरसाती दौर में नदी में पानी बढ़ता है तो यह खतरे का संकेत है। यदि इसी प्रकार क्षेत्र में खनन होता रहा तो आने वाले कालखंड में क्षेत्र को फिर प्राकृतिक आपदाओं से दो-चार होना पड़ सकता है। साथ ही क्षेत्र में हो रहे निरंतर भूस्खलन में भी वृद्धि हो सकती है। हम पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के चलते लड़ते आ रहे हैं। क्षेत्र में इस प्रकार के खनन खतरनाक हैं। इन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। क्षेत्र निरंतर दरक रहा है जिस कारण 9 से अधिक परिवारों को अपना मकान भी खाली करना पड़ा है। मेरे पास अभी भी भूस्खलन से प्रभावित लोगों की लंबी सूची उपलब्ध है। अतुल सती स्थानीय मामला मेरे संज्ञान मैं आया है। राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेज मामले की जांच की जा रही है। अगर कुछ गलत पाया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। कुमकुम जोशी उपजिलाधिकारी जोशीमठ

Also Read: